Transliteration: (Qaala kallaaa inna ma'iya Rabbee sa yahdeen)
"(मूसा ने) फ़रमाया, 'हरगिज़ नहीं! बेशक मेरा रब मेरे साथ है, वह मुझे ज़रूर रास्ता दिखाएगा [69]!'"
ऐसे नाज़ुक और ख़ौफ़नाक लम्हे में हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम के पाए-इस्तिक़ाल में ज़रा बराबर भी लग़्ज़िश न आई। आपने फ़रमाया: 'कल्ला' (हरगिज़ नहीं)! फ़िरऔन तुम्हें छू भी नहीं सकता। मेरा परवरदिगार जिसने मुझे हिजरत का हुक्म दिया है वह मेरे साथ है और वह अभी हमारे लिए नजात का रास्ता खोल देगा। यह पैग़म्बराना यक़ीन की बुलन्द तरीन मिसाल है।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat