और जिन्होंने बुरे काम किए, फिर उसके बाद तौबा कर ली और ईमान ले आए, तो बेशक उसके बाद तुम्हारा रब बख़्शने वाला, मेहरबान है।
यह आयत उन लोगों के लिए है जिन्होंने गुनाह किए, मगर बाद में सच्चे दिल से तौबा की और ईमान ले आए। अल्लाह तआला उनके गुनाह माफ़ कर देता है और उन पर अपनी रहमत नाज़िल करता है। इससे मालूम हुआ कि चाहे गुनाह कितने भी बड़े क्यों न हों, अगर इंसान तौबा कर ले और ईमान के साथ अल्लाह की तरफ़ रुजू करे तो अल्लाह तआला उसको माफ़ कर देता है और अपनी रहमत में जगह देता है।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
सूरह अल-आराफ आयत 153 तफ़सीर