Transliteration: (Innaa kafainaakal mustahzi'een)
बेशक हम आपकी तरफ़ से उन मज़ाक़ उड़ाने वालों को काफ़ी हैं [106]—
यह आयत कुरैश के पाँच बड़े सरदारों के बारे में नाज़िल हुई जो हुज़ूर अकरम ﷺ का मज़ाक़ उड़ाते और गुस्ताख़ियाँ करते थे: आस बिन वायल, अस्वद बिन मुत्तलिब, अस्वद बिन अब्दु यग़ूस, हारिस बिन क़ैस, और वलीद बिन मुग़ीरा। अल्लाह तआला ने अपने हबीब से वादा फ़रमाया कि मैं ख़ुद उनसे निपटूँगा; चुनाँचे पाँचों के पाँचों जंग-ए-बद्र से पहले बड़ी दर्दनाक और ज़िल्लत-आमेज़ मौतों का शिकार हुए।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat