Transliteration: (Wastakbara huwa wa junooduhoo fil ardi bighairil haqqi wa zannooo annahum ilainaa laa yurja'oon)
"और उसने और उसके लश्करों ने ज़मीन में नाहक़ तकब्बुर किया [108], और उन्होंने समझा कि वे हमारी तरफ़ कभी पलटाए नहीं जाएंगे [109]।"
फ़िरऔन और उसके सरदारों ने मिस्र की हुकूमत और फ़ौजी ताक़त के घमंड में ख़ुदा के बंदों पर ज़ुल्म किया और ख़ुद को अफ़ज़ल समझा। तकब्बुर सिर्फ़ अल्लाह की ज़ात-ए-किबरिया को ज़ेब देता है, बशर का तकब्बुर नाहक़ और ज़ुल्म है।
उनकी सरकशी का असल सबब यह था कि वे आख़िरत, क़ब्र से उठने और अल्लाह की अदालत में पेश होने के मुनकिर थे।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat