Transliteration: (Faraagha ilaaa aalihatihim faqaala alaa taakuloon)
"फिर वे चुपके से उनके बुतों के पास गए और फ़रमाया: 'क्या तुम नहीं खाते [91]?'"
काफ़िर जब मेले में चले गए, तो हज़रत इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) उनके अज़ीम बुतख़ाने में तशरीफ़ ले गए। मुशरिक़ों ने बुतों के सामने तरह-तरह के लज़ीज़ खाने और मेवे नज़्रानों के तौर पर रखे हुए थे कि बुत इनमें बरकत डालेंगे। हज़रत इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) ने तंज़िया अंदाज़ में पत्थरों के बुतों से फ़रमाया कि तुम्हारे आगे इतने खाने सजे हैं, तुम खाते क्यों नहीं?
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat