Transliteration: (Wa tazaroona maa khalaqa lakum Rabbukum min azwaajikum; bal antum qawmun 'aadoon)
"और उन बीवियों को छोड़ देते हो जिन्हें तुम्हारे रब ने तुम्हारे लिए पैदा किया? बल्कि तुम हद से बढ़ जाने वाले लोग हो [166]!'"
अल्लाह तआला ने नस्ले-इंसानी की बक़ा और पाक-दामनी के लिए मर्दों के वास्ते औरतें पैदा फ़रमाईं और निकाह का पाक निज़ाम अता किया। मगर क़ौम-ए-लूत ने इस पाकीज़ा नेमत को छोड़ कर नापाकी की राह चुनी।
वे फ़ितरत के क़वानीन, हया और इंसानी शराफ़त की तमाम हदों को फांद चुके थे। जो कौ़म हया और पाकीज़गी का दामन छोड़ देती है, वह अल्लाह के अज़ाब का शिकार होकर रहती है।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat