Transliteration: (Qaala Rabbukum wa Rabbu aabaaa'ikumul awwaleen)
"(मूसा ने) फ़रमाया, 'वही तुम्हारा भी रब है और तुम्हारे पहले बाप-दादा का भी रब [35]!'"
हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम ने फ़िरऔन को उसके अपने वुजूद से ला-जवाब करते हुए फ़रमाया: जिस रब्बुल आलमीन की मैं बात कर रहा हूँ, वह तेरा भी पैदा करने वाला और रब है और तेरे उन बाप-दादा का भी रब है जो मर चुके हैं! जब तू कल पैदा हुआ और कल मर जाएगा, और तेरे बाप-दादा मिट्टी में मिल गए, तो तू ख़ुदा कैसे हो सकता है? जो खुद पैदा हुआ हो वह रब नहीं हो सकता।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat