Transliteration: (Qaala inna Rasoolakumul lazee ursila ilaikum lamajnoon)
"(फ़िरऔन ने) कहा, 'तुम्हारा यह रसूल जो भेजा गया है यक़ीनन दीवाना है [36]!'"
जब फ़िरऔन के पास कोई दलील न रही और वह अपने ही दरबारियों के सामने शर्मिंदा होने लगा, तो उसने बदहवास होकर कहा: (मआज़ल्लाह) यह रसूल तो पागल और मजनू है जो ऐसी बातें कर रहा है। ज़ालिमों का हमेशा यही तरीक़ा रहा है कि जब दलील में हार जाते हैं तो नबियों पर दीवानगी का इल्ज़ाम लगाते हैं।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat