Transliteration: (Al-Yawma nakhtimu 'alaaa afwaahihim wa tukallimunaaa aideehim wa tashhadu arjuluhum bimaa kaanoo yaksiboon)
"आज हम उनके मुंहों पर मुहर लगा देंगे [96], और उनके हाथ हमसे कलाम करेंगे और उनके पांव उनके किए की गवाही देंगे [97]!"
महशर में जब मुशरिक़ीन अपने शिर्क और गुनाहों का झूठा इंकार करेंगे और कहेंगे कि "वल्लाहि रब्बिना मा कुन्ना मुशरिक़ीन" (बख़ुदा हम तो मुशरिक़ न थे), तो अल्लाह तआला उनकी ज़बानों को गूंगा फ़रमा कर उन पर मुहर लगा देगा ताकि वे झूठ न बोल सकें।
अल्लाह तआला के हुक्म से उनके हाथ बोलने लगेंगे और पांव गवाही देंगे कि इन्होंने दुनिया में कौन-कौन से गुनाह, ज़ुल्म और बदकारियां की थीं। इंसान के अपने ही अंग उसके ख़िलाफ़ चश्मदीद गवाह बन जाएंगे।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat