Transliteration: (Wa maaa arsalnaa qablaka illaa rijaalan nooheee ilaihim fas'aloo ahlaz zikri in kuntum laa ta'lamoon)
"और हमने आपसे पहले भी मर्दों ही को रसूल बनाकर भेजा [12] जिनकी तरफ़ हम वही फ़रमाते थे; तो ऐ लोगो! अगर तुम नहीं जानते तो इल्म वालों से पूछ लो [13] ।"
इससे मुशरिकों के उस शुबहे का रद्द हुआ कि नबी फ़रिश्ता क्यों नहीं हुआ। अल्लाह तआला ने फ़रमाया कि पिछले तमाम पैग़म्बर भी इंसानी मर्दों ही में से मुंतख़ब किए गए थे ताकि इंसान उनकी सोहबत और सुन्नत से फ़ैज़याब हो सके।
फ़रमाया: "अगर तुम नहीं जानते तो इल्म वालों से पूछ लो।" यह दीनी और शरई मामलात का बुनियादी उसूल है कि नावाक़िफ़ को उलमा-ए-किराम और साहिबाने बसीरत की तरफ़ रुजू करना लाज़िम है।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat