Transliteration: (Wa in jaadalooka faqulil laahu a'lamu bimaa ta'maloon)
"और अगर वे आपसे झगड़ा करें, तो कह दीजिए कि 'अल्लाह ख़ूब जानता है जो कुछ तुम कर रहे हो [140] ।'"
जो लोग हठधर्मी और ज़िद की वजह से बहस करते हैं, उनके साथ उलझने के बजाए मुआमला अल्लाह के सुपुर्द कर देना चाहिए। अल्लाह उनके आमाल और नियतों को ख़ूब जानता है और हर एक को उसके किए की सज़ा देगा। जिस तरह अल्लाह ने इब्लीस की बे-जा हुज्जतबाज़ी का तवील जवाब देने के बजाए फ़रमाया: 'निकल जा यहाँ से, तू मरदूद है', उसी तरह अहले हक़ को भी मुआनदीन के साथ वक़्त बर्बाद नहीं करना चाहिए।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat