Transliteration: (Yaaa ayyuhan naasuttaqoo Rabbakum; inna zalzalatas Saa'ati shai'un 'azeem)
"ऐ लोगो! अपने रब से डरो [2]; बेशक क़ियामत का ज़लज़ला (भूकंप) एक बहुत ही भारी (खौफ़नाक) चीज़ है [3]!"
अल्लाह तआला ने तमाम इंसानों को मुख़ातब फ़रमाकर अपने रब से डरने का हुक्म दिया:
काफ़िरों के लिए डरने का मफ़हूम यह है कि वे कुफ़्र छोड़कर ईमान लाएं।
गुनाहगारों के लिए यह कि वे गुनाहों से तौबा करके नेककार बनें।
और मुत्तक़ीन व सालेहीन के लिए यह कि वे अपने तक़्वे और परहेज़गारी पर साबित-क़दम रहें।
क़ियामत के वक़्त ऐसा शदीद और आलमगीर ज़लज़ला आएगा जो ज़मीन व आसमान की तारीख़ में कभी न आया होगा। पूरी ज़मीन हिल जाएगी, पहाड़ रेज़ा-रेज़ा होकर उड़ने लगेंगे और हर चीज़ दरहम-बरहम हो जाएगी। यह ज़लज़ला इंसान के होश उड़ा देने के लिए काफ़ी होगा।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat