Transliteration: (Wa laqad khalaqnaa fawqakum sab'a taraaa'iqa wa maa kunnaa 'anil khalqi ghaafileen)
"और बेशक हमने तुम्हारे ऊपर सात रास्ते (आसमान) बनाए हैं [19]; और हम अपनी मख़्लूक़ (की हिफ़ाज़त व ज़रूरतों) से कभी बे-ख़बर नहीं हैं [20] ।"
'सबअ तराईक़' से मुराद सात आसमान हैं जो एक दूसरे के ऊपर ब-तरतीब बने हुए हैं, जिनमें फ़रिश्तों के आने-जाने और अहकाम नाज़िल होने के रास्ते हैं।
अल्लाह तआला अपनी मख़लूक़ की ज़रूरतों, उनकी हिफ़ाज़त और उनके हालात से एक लम्हे के लिए भी ग़ाफ़िल नहीं है। बन्दे अगरचे अल्लाह को भूल जाएं, मगर अल्लाह अपने बन्दों को कभी नहीं भूलता और सबको रिज़्क़ अता फ़रमाता है।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat