Transliteration: (Wa fajjarnal arda 'uyoonan faltaqal maaa'u 'alaaa amrin qad qudir)
"और हमने ज़मीन को चश्मों की तरह बहा दिया [18], तो दोनों पानी उस मिक़दार पर मिल गए [19] जो मुक़द्दर हो चुकी थी [20]!"
ज़मीन पानी जज़्ब करने के बजाए हर तरफ़ से चश्मों की तरह पानी उगलने लगी, यहाँ तक कि तंदूरों से भी पानी खौल कर बाहर निकल पड़ा।
आसमान से बरसने वाला पानी और ज़मीन से उबलने वाला पानी आपस में मिल गए और पूरे आलम को पानी ने घेर लिया।
पानी पहाड़ों की चोटियों से भी चालीस-चालीस हाथ ऊपर तक चढ़ गया, ठीक उसी मिक़दार पर जो अल्लाह की तक़दीर में जालिमों को ग़र्क़ करने के लिए तय हो चुकी थी।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat