Transliteration: (Wa qaalooo in nattabi'il hudaa ma'aka nutakhattaf min ardinaa; awalam numakkkil lahum haraman aaminany yujbaaa ilaihi samaraatu kulli shai'ir rizqam mil ladunnaa wa laakinna aksarahum laa ya'lamoon)
"और वे कहते हैं, 'अगर हम आपके साथ इस हिदायत की पैरवी करें, तो हम अपनी ज़मीन से उचक लिए (निकाल फेंके) जाएंगे [147]।' क्या हमने उन्हें अम्न वाले हरम में जगह नहीं दी जिसकी तरफ़ हर क़िस्म के फल हमारी तरफ़ से रोज़ी बनकर खिंचे चले आते हैं? लेकिन उनमें से अक्सर लोग नहीं जानते [148]।"
कुरैश के मुशरिकीन कहते थे कि हम जानते हैं कि आपका दीन सच्चा है, मगर हमें डर है कि अगर हमने अरबों के बुत छोड़ दिए तो सारा अरब मुत्तहिद होकर हम पर हमला कर देगा और हमें मक्का से बे-दख़ल कर देगा।
अल्लाह तआला ने उनकी इस बेबुनियाद दलील को रद्द फ़रमाया कि जिस हरम को अल्लाह ने पूरे अरब की जंगों और ख़ूंरेज़ियों के दरमियान दारुल-अम्न बना दिया और जहाँ बे-आबो-गयाह वादी होने के बावजूद दुनिया भर की नेमतें और फल खिंचे चले आते हैं, क्या वह अल्लाह अपने दीन पर चलने वालों की हिफ़ाज़त नहीं फ़रमाएगा!
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat