Transliteration: (Faltaqatahooo Aalu Fir'awna li yakoona lahum 'aduwwanw wa hazanaa; inna Fir'awna wa Haamaana wa junooda humaa kaanoo khaati'een)
"फिर फ़िरऔन के घर वालों ने उसे उठा लिया [18] ताकि वह (आख़िरकार) उनका दुश्मन और (उनके लिए) ग़म का बाइस बने [19]; बेशक फ़िरऔन, हामान और उनके लश्कर सख़्त ख़ताकार थे [20]।"
संदूक़ बहते-बहते फ़िरऔन के महल के किनारे आ लगा। फ़िरऔन के ख़ादिमों ने संदूक़ निकाला और महल में ले गए। कुदरत की कैसी अज़ीम हिकमत है कि जिस बच्चे के ख़ौफ़ से फ़िरऔन सारी दुनिया में क़त्ले-आम कर रहा था, उसी को अपने हाथों से उठाकर अपने महल में ले आया!
फ़िरऔन ने तो उसे औलाद की तरह पालने के लिए उठाया था, मगर अल्लाह की तदबीर यह थी कि वही बच्चा आगे चलकर फ़िरऔन का जानी दुश्मन और उसकी हलाकत का बाइस बने।
फ़िरऔन, हामान और उनके लश्कर अपनी ताक़त और साज़िशों के नशे में मस्त थे, मगर वे भूल गए थे कि अल्लाह की हिकमत और क़ुदरत के आगे बड़े-बड़े ज़ालिमों की तदबीरें धूल चाट जाती हैं।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat