Transliteration: (Wa inna Rabbaka lazoo fadlin 'alan naasi wa laakinna aksarahum laa yashkuroon)
"और बेशक आपका रब लोगों पर बड़ा फ़ज़्ल फ़रमाने वाला है [139], लेकिन उनमें से अक्सर शुक्र अदा नहीं करते [140]।"
यहाँ 'लोग' से मुराद मोमिन व काफ़िर तमाम इंसान हैं। अल्लाह तआला का फ़ज़्ल यह है कि वह नाफ़रमानों को फ़ौरन अज़ाब में नहीं पकड़ता बल्कि उन्हें मोहलत और रिज़्क़ अता फ़रमाता है।
काफ़िर शुक्र बजा लाने के बजाय अपनी सरकशी में बढ़ते जाते हैं और तकब्बुर के साथ अज़ाब की जल्दी मचाते हैं, जो उनकी इंतिहाई बेवक़ूफ़ी और ना-शुक्री का सुबूत है।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat