Transliteration: (Fastaftihim ahum ashaddu khalqan am man khalaqnaa; innaa khalaqnaahum min teenil laazib)
"पस आप उनसे पूछिए [12]: क्या उनकी पैदाइश ज़्यादा मुश्किल है या उन चीज़ों की जिन्हें हमने पैदा किया है? बेशक [13] हमने उन्हें चिपचिपी गारी से पैदा किया है [14]!"
हुज़ूर अकरम ﷺ को हुक्म दिया गया कि इन क़ियामत के मुनकिरों से पूछिए कि क्या तुम्हारा दोबारा पैदा होना ज़्यादा मुश्किल है या उन अज़ीम आसमानों, सितारों, फ़रिश्तों और कायनात का पैदा करना?
बेशक अल्लाह की कु़दरत के आगे किसी चीज़ का वजूद में लाना मुश्किल नहीं।
इंसान की असल हज़रत आदम (अलैहिस्सलाम) हैं जिन्हें अल्लाह ने चिपचिपी गारी और मिट्टी से पैदा किया। जो ज़ात मिट्टी के पुतले में रूह फूँक सकती है, उसके लिए मरे हुए इंसानों को दोबारा ज़िंदा करना क्या मुश्किल होगा!
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat