Transliteration: (Fastamsik billazeee oohiya ilaika innaka 'alaa Siraatin Mustaqeem)
"पस आप उस (किताब) को मज़बूती से थामे रहिए जो आपकी तरफ़ वही की गई है [74]; बेशक आप सीधे रास्ते (सिरात-ए-मुस्तक़ीम) पर हैं [75]!"
हुज़ूर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को हुक्म फ़रमाया जा रहा है कि काफ़िरों की मुख़ालिफ़त और तअ़्नों की परवाह किए बग़ैर क़ुरआन-ए-पाक और अहकाम-ए-इलाही की तब्लीग़ पर पूरी क़ुव्वत के साथ साबित-क़दम रहें।
अल्लाह तआला ने ख़ुद गवाही दी कि ऐ हबीब! बेशक आप हक़ और सीधे रास्ते पर हैं। जो आपके दामन से वाबस्ता रहेगा वह हिदायत पाएगा, और जो आपसे अलग होगा वह हलाक हो जाएगा।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat