Transliteration: (Wa shadadnaa mulkahoo wa aatainaahul Hikmata wa faslal khitaab)
"और हमने उनकी सल्तनत को मज़बूत किया [35] और उन्हें हिकमत [36] और दो-टोक फ़ैसले की सलाहियत (फ़स्लल ख़िताब) अता फ़रमाई।"
अल्लाह तआला ने हज़रत दाऊद (अलैहिस्सलाम) की सल्तनत को निहायत मज़बूत फ़रमाया। चालीस हज़ार ज़िरह-पोश पहरेदार आपकी ख़िदमत और हिफ़ाज़त में मुस्तइद रहते थे।
आपको दीन की कामिल समझ (हिकमत) और मुक़द्दमात में हक़ व बातिल का वाज़ेह फ़ैसला करने (फ़स्लल ख़िताब) की सलाहियत बख़्शी, जिससे आप एक कामिल नबी और आदिल तरीन हुक्मरान बने।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat