Transliteration: (Allazee ja'ala lakumul arda mahdanw wa salaka lakum feehaa subulanw wa anzala minas samaaa'i maaa'an fa akhrajnaa biheee azwaajam min nabaatin shatta)
" 'वह जिसने तुम्हारे लिए ज़मीन को बिछौना बनाया और उसमें तुम्हारे लिए रास्ते निकाले और आसमान से पानी उतारा [61]; फिर हमने उसके ज़रिये मुख़्तलिफ़ क़िस्मों के नबातात के जोड़े निकाले [62] ।' "
यहाँ अल्लाह तआला ने मक्का वालों को सीधे मुख़ातब फ़रमाकर हज़रत मूसा के कलाम की ताईद फ़रमाई और कुदरती नेमतों (ज़मीन, बारिश, रास्ते) की तरफ़ तवज्जोह दिलाई।
हर दरख़्त और पौधे में नर और मादा का जोड़ा बनाया गया है, और कायनात की हर चीज़ में इज़्दिवाज (जोड़े) रखे गए हैं जैसे सर्दी-गर्मी, ख़ुश्की-तरी, और इंसानों में मोमिन और काफ़िर।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat