Transliteration: (Awalam yaraw annaa khalaqnaa lahum mimmaa 'amilat aideenaaa an'aaman fahum lahaa maalikoon)
"और क्या उन्होंने नहीं देखा कि हमने अपने हाथों से बनाए हुए मवेशी उनके लिए पैदा फ़रमाए [106], तो वे उनके मालिक बने बैठे हैं [107]?"
"अपने हाथों से बनाए" का मतलब यह है कि चौपायों और मवेशियों को अल्लाह तआला ने अपनी ख़ास कु़दरत और इख़्तियार से पैदा फ़रमाया है, इसमें किसी मख़्लूक़ या बुत का कोई दख़ल नहीं।
अल्लाह तआला ने इन चौपायों को इंसान के क़ब्ज़े और मिल्कियत में दे दिया ताकि वह उनसे सवारी, दूध और गोश्त का फ़ायदा उठाए। इंसान को चाहिए था कि वह इस पर अपने रब का शुक्रगुज़ार होता, न कि नाफ़रमान बनता।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat