Transliteration: (Qaala afata'budoona min doonil laahi maa laa yanfa'ukum shai'anw wa laa yadurrukum)
"इब्राहीम ने कहा, 'तो क्या तुम अल्लाह को छोड़कर ऐसी चीज़ों की पूजा करते हो जो न तुम्हें कुछ भी नफ़ा पहुंचा सकती हैं और न तुम्हें कोई नुक़्सान [97]?'"
हज़रत इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) ने मुशरिक़ीन की अक़्लों पर ज़बरदस्त चोट करते हुए फ़रमाया कि जब ये मूर्तियाँ खुद अपने टूटने का बदला नहीं ले सकीं और न अपने आपको बचा सकीं, तो फिर वे तुम्हें क्या नफ़ा दे सकती हैं और न मानने पर तुम्हारा क्या बिगाड़ सकती हैं? जो चीज़ किसी नफ़ा व नुक़्सान की मालिक न हो, उसे ख़ुदा समझना खुली हिमाक़त है।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat