Transliteration: (Wa Yawma yahshuruhum wa maa ya'budoona min doonil laahi fa yaqoolu 'a-antum adlaltum 'ibaadee haaa'ulaaa'i am hum dallus sabeel)
"और जिस दिन वह उन्हें और जिन्हें वे पूजते थे सबको इकट्ठा करेगा [30], तो पूछेगा, 'क्या तुमने मेरे इन बंदों को गुमराह किया था या वे खुद भटक गए थे [31]?'"
क़ियामत के दिन अल्लाह तआला मुशरिकीन और उनके तमाम माबूदों (जिनमें हज़रत ईसा, हज़रत उज़ैर, फ़रिश्ते, सालेहीन और बुत सब शामिल हैं) को एक मैदान में जमा फ़रमाएगा ताकि हक़ व बातिल सबके सामने खुलकर ज़ाहिर हो जाए।
अल्लाह तआला सब कुछ जानने के बावजूद उन पूजे जाने वालों से सवाल फ़रमाएगा कि क्या तुमने मेरे इन बन्दों से अपनी इबादत करने को कहा था और इन्हें गुमराह किया था, या ये खुद अपनी बदबख़्ती से सीधे रास्ते से भटक गए थे? यह सवाल मुशरिकीन को सबके सामने रुस्वा और ला-जवाब करने के लिए होगा।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat