Transliteration: (Wa qaalar Rasoolu yaa Rabbi inna qawmit takhazoo haazal Qur'aana mahjooraa)
"और रसूल कहेंगे [56], 'ऐ मेरे रब! बेशक मेरी क़ौम ने इस क़ुरआन को बिल्कुल छोड़ रखा था [57]!'"
क़ियामत के दिन हुज़ूर अक़दस ﷺ अपनी उम्मत के उन नाफ़रमानों और काफ़िरों की बारगाह-ए-ख़ुदावंदी में शिकायत फ़रमाएंगे जिन्होंने अल्लाह की अज़ीम किताब क़ुरआन-ए-मुक़द्दस की क़द्र न की। रसूलुल्लाह ﷺ की यह शिकायत मुनकिरीन के लिए सबसे बड़ी हलाकत होगी।
क़ुरआन को छोड़ देने की कई सूरतें हैं: उस पर ईमान न लाना, उसकी तिलावत न करना, उसके अहकाम पर अमल न करना, उसके हलाल को हलाल और हराम को हराम न मानना, या उसकी तालीम छोड़कर दुनियावी बातिल क़वानीन को अपनाना। मुसलमानों को चाहिए कि क़ुरआन से अपना ताल्लुक़ मज़बूत रखें ताकि इस अज़ीम वईद से महफ़ूज़ रहें।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat