Transliteration: (Wa qaalal lazeena kafaroo law laa nuzzila 'alaihil Qur'aanu jumlatanw waahidah; kazaalika linusabbita bihee fu'aadaka wa rattalnaahu tarteelaa)
"और काफ़िरों ने कहा, 'इन पर पूरा क़ुरआन एक ही बार क्यों न उतारा गया [60]?' इसी तरह ताकि आपके दिल को मज़बूत रखें [61], और हमने इसे ठहर-ठहर कर सुनाया [62]!"
काफ़िरों ने एतराज़ किया कि जैसे तौरात, इंजील और ज़बूर अपने नबियों पर एक ही मर्तबा पूरी किताबें नाज़िल हुईं, वैसे क़ुरआन हुज़ूर ﷺ पर एक साथ क्यों नहीं उतरा, बल्कि 23 साल के अरसे में थोड़ा-थोड़ा क्यों नाज़िल हो रहा है?
अल्लाह तआला ने हिकमत बयान फ़रमाई कि जब-जब काफ़िर ईज़ा पहुंचाते, कोई नया वाक़िया पेश आता या नया मसला उठता, तो हज़रत जिब्रील अलैहिस्सलाम वह्य लेकर नाज़िल होते। बार-बार जिब्रील का आना और रब्बे-करीम का कलाम नाज़िल होना हुज़ूर ﷺ के मुक़द्दस दिल के लिए बेपनाह तस्कीन, सुरूर और कुव्वत का ज़रिया बनता था।
क़ुरआन को थोड़ा-थोड़ा नाज़िल करने में यह हिकमत भी थी कि उम्मत के लिए इसे याद रखना, इसके मआनी को समझना और इसके अहकाम पर ब-तदरीज (आहिस्ता-आहिस्ता) अमल करना आसान हो जाए।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat