Transliteration: (Wallazeena yaqooloona Rabbanas rif 'annaa 'azaaba Jahannama inna 'azaabahaa kaana gharaamaa)
"और जो कहते हैं, 'ऐ हमारे रब! हमसे जहन्नम का अज़ाब फेर दे; बेशक उसका अज़ाब चिमट जाने वाला है [115]।"
उनकी तीसरी सिफ़त यह है कि रात-दिन इबादत व रियाज़त करने के बावजूद वे अपने आमाल पर नाज़ नहीं करते, बल्कि अल्लाह के जलाल और अज़ाब से डरते हैं और रो-रोकर दुआ मांगते हैं: ऐ हमारे रब! हमें जहन्नम के अज़ाब से महफ़ूज़ रख। 'ग़रामा' का मतलब यह है कि दोज़ख़ का अज़ाब ऐसा है जो मुजरिम से हमेशा के लिए चिमट जाएगा और कभी जुदा नहीं होगा।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat