Transliteration: (Talfahu wujoohahumun Naaru wa hum feehaa kaalihoon)
"आग उनके चेहरों को झुलसा देगी और वे उसमें बदशक्ल व बेबस पड़े होंगे [144]।"
यह दोज़ख़ियों के अज़ाब की सख़्ती का बयान है कि आग उनके चेहरों को झुलसा देगी जिससे उनके होंठ खिंच जाएंगे और दांत बाहर निकल आएंगे और वे इंतिहाई करब व अज़ाब में मुब्तला होंगे।
सहीह हदीस में आता है कि मोमिनों के सजदे के आज़ा को दोज़ख़ की आग नहीं छुएगी, यह अल्लाह का अपने नेक बन्दों पर ख़ास फ़ज़्ल व करम है।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat