Transliteration: (Sa yuhzamul jam'u wa yuwalloonad dubur)
"अब यह जत्था शिकस्त खा जाएगा और वे पीठ फेरकर भागेंगे [61]!"
हज़रत मुफ़्ती अहमद यार ख़ान नईमी रहमतुल्लाह अलैह फ़रमाते हैं कि यह आयत-ए-मुबारका ग़ैब की अज़ीम पेशीनगोई थी। जंग-ए-बदर के दिन हुज़ूर नबी-ए-करीम ﷺ ज़िरह (लोहे का लिबास) पहने हुए अपने ख़ेमे से बाहर तशरीफ़ लाए और ज़बान-ए-मुक़द्दस पर यही आयत जारी थी: "स-युहज़मुल जम'उ व युवल्लूनद-दुबुर"। चुनांचे काफ़िरों का भारी लश्कर रुसवा होकर पीठ फेरकर भागा और उनके बड़े-बड़े सरदार क़त्ल हुए।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat