Transliteration: (Yawma taatee kullu nafsin tujaadilu 'an nafsihaa wa tuwaffaa kullu nafsim maa 'amilat wa hum laa yuzlamoon)
"जिस दिन हर जान अपनी ही तरफ़ से झगड़ती आएगी; और हर जान को उसके किए का पूरा बदला दिया जाएगा और उन पर ज़ुल्म न होगा [248]।"
हज़रत इब्ने अब्बास रज़ियल्लाहु अन्हु फ़रमाते हैं कि क़यामत के दिन काफ़िर का जिस्म और रूह आपस में झगड़ेंगे। जिस्म कहेगा: "मैं तो बेजान था, रूह ने आकर मुझसे गुनाह करवाए।" रूह कहेगी: "मैं तो अपंग थी, हाथ-पाँव जिस्म के थे जिसने गुनाह किए।" अल्लाह तआला मिसाल फ़रमाएगा कि एक लँगड़ा आदमी अंधे के कन्धों पर सवार होकर चोरी करे, तो दोनों मुजरिम हैं — रूह लँगड़ी है और जिस्म अंधा, दोनों मिलकर गुनाहगार बने और दोनों दोज़ख़ में जाएँगे (ख़ज़ाइनुल इरफ़ान)।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat