Transliteration: (Shaakiral li an'umih; ijtabaahu wa hadaahu ilaa Siraatim Muustaqeem)
"उसकी नेमतों के शुक्रगुज़ार; अल्लाह ने उन्हें चुन लिया [269] और उन्हें सीधी राह दिखाई [270]।"
अल्लाह तआला ने हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम को अपनी ख़ास क़ुदरत से नुबुव्वत के लिए चुन लिया और उन्हें अम्बिया का बाप होने का मुअज़्ज़म मक़ाम अता फ़रमाया। नुबुव्वत अल्लाह का अतीया व फ़ज़्ल है, इसे इन्सान अपनी मेहनत से हासिल नहीं कर सकता।
हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम अपनी पैदाइश के पहले दिन ही से सिरात-ए-मुस्तक़ीम पर क़ायम रहे; आप कभी एक पल के लिए भी गुमराह या मुशरिक नहीं रहे।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat