Transliteration: (Qaaloo nahnu uloo quwwatinw wa uloo baasin shadeed; wal amru ilaiki fanzuree maazaa taamureen)
"उन्होंने कहा, 'हम बड़ी ताक़त वाले और सख़्त जंगजू हैं [64], और हुक्म आपका है [65], पस आप देख लें कि क्या हुक्म देती हैं।'"
सरदारों ने अपनी वफ़ादारी और जंगी ताक़त का भरोसा दिलाते हुए कहा कि हमारे पास लाखों का हथियारबंद लश्कर है, हम जंग के मैदान में जान की बाज़ी लगाने वाले बहादुर लोग हैं, लिहाज़ा आपको किसी से ख़ौफ़ खाने की ज़रूरत नहीं।
ताक़त का इज़हार करने के बावजूद उन्होंने अपनी अक़्लमंदी का सुबूत दिया कि हम अपनी तरफ़ से जंग का एलान नहीं करते, आख़िरी फ़ैसला और हुक्म आपका है। आप सुलह का हुक्म दें या जंग का, हम हर हाल में आपकी पैरवी करेंगे।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat