Transliteration: (Wa min Aayaatihee khalqus samaawaati wal aardi wakhtilaafu alsinatikum wa alwaanikum; inna fee zaalika la Aayaatil lil'aalimeen)
"और उसकी निशानियों में से है आसमानों और ज़मीन की पैदाइश [43], और तुम्हारी ज़बानों और तुम्हारे रंगों का इख़्तिलाफ़ (फ़र्क़) [44]; बेशक इसमें इल्म रखने वालों के लिए बड़ी निशानियाँ हैं।"
आसमान की बुलंदी, सितारों की गर्दिश और ज़मीन का बिछौना अल्लाह की कुदरत का अज़ीम शाहकार है जिसका पूरा भेद साइंस आज तक नहीं जान सकी।
हज़रत आदम अलैहिस्सलाम की औलाद होने के बावजूद इंसानों के चेहरों, आवाज़ों, रंगों (गोरे, काले, गंदुमी) और हज़ारों ज़बानों व बोलियों में जो फ़र्क़ रखा गया है, वह अल्लाह की तख़लीक़ी क़ुदरत का मोजिज़ा है। इस्लाम ने इस तमाम रंगारंगी को एक कलिमे और एक क़िबले के तहत मुत्तहिद कर दिया।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat