Transliteration: (Jannaatu ‘adniny yad khuloonahaa yuhallawna feeha min asaawira min zahabinw wa lu’lu’anw wa libaa suhum feehaa hareer)
"हमेशा रहने के बाग़ात हैं जिनमें वे दाख़िल होंगे [94]; उन्हें वहाँ सोने के कंगन और मोती पहनाए जाएंगे, और वहाँ उनका लिबास रेशम होगा [95]!"
पिछली आयत में ज़िक्र किए गए तीनों गिरोह (गुनहगार मोमिन, मियाना-रौ और नेकियों में सबक़त ले जाने वाले) बिलाख़िर जन्नाते अद्न में दाख़िल होंगे। कोई फ़ौरन दाख़िल होगा और कोई अपने गुनाहों की सज़ा भुगतने या शफ़ाअत के बाद। इससे साबित हुआ कि हर साहेबे ईमान का अंजाम जन्नत है; हमेशा का जहन्नुम सिर्फ़ काफ़िरों और मुशरिकों के लिए मख़्सूस है।
जन्नत में हर एक के मर्तबे के मुताबिक़ इनामात होंगे। दुनिया में मर्दों के लिए सोना और ख़ालिस रेशम पहनना हराम है, लेकिन जन्नत में मर्दों को भी सोने व मोतियों के कंगन और बेहतरीन रेशमी लिबास पहनाए जाएंगे। अल्लाह के हुक्म से यह नेमतें जन्नत में हलाल और मुअय्यन हैं।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat