Transliteration: (Wa raf'a abawaihi 'alal 'arshi wa kharroo lahoo sujjadaa; wa qaala yaaa abati haaza taaweelu ru'yaaya min qablu qad ja'alahaa Rabbee haqqaa; wa qad ahsana beee iz akhrajanee minas sijni wa jaaa'a bikum minal badwi mim ba'di an nazaghash Shaitaanu bainee wa baina ikhwatee; inna Rabbee lateeful limaa yashaaa'; innahoo Huwal 'Aleemul Hakeem)
सूरह के आरंभ में हज़रत यूसुफ़ ने 11 तारों, सूरज और चांद को सजदा करते देखा था। यहाँ 11 भाई और माता-पिता ने उनके आगे ताज़ीमी सजदा (सम्मान का सजदा) किया, जो उस शरीअत में जाइज़ था (इस्लाम की शरीअत में अल्लाह के सिवा किसी के आगे झुकना या सजदा करना हराम है)।
हज़रत यूसुफ़ ने कुएं का ज़िक्र तक नहीं किया ताकि भाइयों को शर्मिंदगी न हो, बल्कि केवल क़ैदख़ाने से रिहाई का ज़िक्र किया और सारे झगड़े का ज़िम्मेदार शैतान को ठहराया। इसे कहते हैं पैग़म्बराना अख़लाक़ और बुज़ुर्ग़ी।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat