Transliteration: (Fasbir 'alaa maa yaqooloona wa sabbih bihamdi Rabbika qabla tuloo'ish shamsi wa qabla ghuroobihaa wa min aanaaa'il laili fasabbih wa atraafan nahaari la 'allaka tardaa)
"तो आप उनकी बातों पर सब्र फ़रमाएं [185], और सूरज निकलने से पहले [186] और उसके डूबने से पहले अपने रब की हम्द के साथ उसकी पाकी बयान करें; और रात की घड़ियों में भी उसकी पाकी बयान करें और दिन के किनारों पर भी, ताकि आप राज़ी व ख़ुश हो जाएं [187] ।"
हुज़ूर (ﷺ) को मुनकिरीन की तंज़िया और गुस्ताख़ाना बातों पर सब्र करने और इबादत में मशग़ूल रहने का हुक्म दिया गया।
सूरज निकलने से पहले यानी फ़ज्र, डूबने से पहले यानी अस्र, रात की घड़ियों में यानी इशा व तहज्जुद, और दिन के किनारों पर यानी ज़ुहर व मग़रिब की नमाज़ें मुराद हैं।
उम्मत के लिए नमाज़ गुनाहों की बख़्शिश है, मगर हुज़ूर (ﷺ) के लिए नमाज़ क़ुर्बत और दर्जा बुलंद होने का ज़रिया है, यहाँ तक कि आपका मक़ाम इतना बुलंद हो जाए कि आप पूरी तरह राज़ी हो जाएं।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat