Transliteration: (Wa laqad manannaa 'alaika marratan ukhraaa)
" 'और बेशक हमने तुम पर एक बार और एहसान फ़रमाया था [33];' "
यहाँ 'मन्ना' का लफ़्ज़ मेहरबानी व करम फ़रमाने के मफ़हूम में है, एहसान जताकर शर्मिंदा करने के लिए नहीं।
याद रहे कि अल्लाह तआला और उसके हबीब (ﷺ) का एहसान याद दिलाना बंदों में शुक्रगुज़ारी और मुहब्बत पैदा करने के लिए होता है, जबकि आम इंसान जब एहसान जताता है तो उससे दूसरे को तकलीफ़ और ज़िल्लत महसूस होती है। इसी वजह से इंसानों को एहसान जताने से मना किया गया है।
मक़सद यह है कि ऐ मूसा! जो नबूवत आज हमने तुम्हें दी, यह भी हमारा एहसान है, और पहले जो तुम्हें फ़िरऔन के क़त्ल से बचाया था, वह भी हमारा ही करम था।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat