Transliteration: (Inneee aamantu bi Rabbikum fasma'oon)
"बेशक मैं तुम्हारे रब पर ईमान लाया, पस मेरी बात सुनो [37]!"
हज़रत हबीब नज्जार ने रसूलों को मुख़ातब करके फ़रमाया: "ऐ अल्लाह के रसूलों! सुनो और गवाह रहो कि मैं तुम्हारे उस रब पर ईमान लाया हूँ जिसकी तुम इबादत करते हो!" उन्होंने रसूलों को अपने ईमान का गवाह बनाया। यह जुमला कहते ही ज़ालिमों ने उन्हें पत्थरों से कुचल कर शहीद कर दिया। शहीदे आले यासीन का यह अमल क़यामत तक के मोमिनों के लिए मशअले राह है।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat