Transliteration: (Yaa hasratan 'alal 'ibaaad; maa ya'teehim mir Rasoolin illaa kaanoo bihee yastahzi 'oon)
"हाय अफ़सोस ऐसे बंदों पर [43]! उनके पास कोई भी रसूल नहीं आता मगर वे उसका मज़ाक़ उड़ाते हैं [44]!"
यह हसरत व अफ़सोस तमाम ज़मानों के उन बद-बख़्त इंसानों पर है जिन्होंने अल्लाह के भेजे हुए रहमत वाले नबियों की क़द्र न पहचानी और अपनी सरकशी से अज़ाबे इलाही को दावत दी।
अल्लाह के रसूलों, उनके कलाम, उनकी सीरत या उनके मुक़द्दस आसार (जैसे नबी की मुबारक नालैन) की ज़रा सी भी तौहीन या इस्तिहज़ा (मज़ाक़) करना सरीह कुफ़्र है। जो लोग नबियों की शान में गुस्ताख़ी करते हैं उनका अंजाम दोनों जहानों में ज़िल्लत व हलाकत है।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat