Transliteration: (Tanzeelal 'Azeezir Raheem)
"निहायत ज़बरदस्त, बड़े रहम वाले की तरफ़ से उतारा हुआ [5] कलाम है;"
यह क़ुरआन उस ज़ात की तरफ़ से नाज़िल हुआ है जो 'अज़ीज़' (सब पर ग़ालिब व ज़बरदस्त) और 'रहीम' (बेहद रहम फ़रमाने वाला) है। इसमें यह पैग़ाम है कि जो इस पर ईमान लाएगा उस पर अल्लाह की रहमत बरसेगी, और जो सरकशी करेगा उस पर अल्लाह का ग़लबा व अज़ाब आएगा।
क़ुरआने मजीद 23 साल के अरसे में हस्बे ज़रूरत ब-तदरीज़ (आहिस्ता-आहिस्ता) नाज़िल हुआ। 'तंज़ील' (ऊपर से उतारना) क़ुरआन की रिफ़अत, अज़मत और मर्तबे की बुलंदी को ज़ाहिर करता है, यह जिस्मानी मकान के मानी में नहीं है क्योंकि अल्लाह मकान व ज़मान से पाक है।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat