Transliteration: (Yawma natwis samaaa'a kataiyis sijilli lilkutub; kamaa bada'naa awwala khalqin nu'eeduh; wa'dan 'alainaa; innaa kunna faa'ileen)
"उस दिन हम आसमान को इस तरह लपेट देंगे जैसे लिखे हुए काग़ज़ात का तूमार (रजिस्टर) लपेट दिया जाता है [161]; जिस तरह हमने पहली बार पैदाइश शुरू की थी, उसी तरह हम उसे दोबारा लौटा देंगे [162]; यह हमारे ज़िम्मे एक वादा है; बेशक हम इसे करके ही रहेंगे।"
क़ियामत के दिन अल्लाह तआला तमाम आसमानों को अपनी क़ुदरत के हाथ में इस तरह समेट लेगा जैसे मुंशी या कातिब आमाल के दफ़्तर और तूमार (scrolls) को लपेट कर रख देता है। कायनात की तमाम ज़ाहिरी वुसअतें सिमट जाएंगी।
जिस तरह अल्लाह ने कायनात को अदम से पहली बार पैदा फ़रमाया था, उसी तरह वह क़ियामत के दिन तमाम इंसानों को उनकी क़ब्रों से दोबारा ज़िन्दा करके उठाएगा। जो ज़ात पहली बार पैदा करने पर क़ादिर है, उसके लिए दोबारा ज़िन्दा करना बदर्जा-ए-औला आसान है।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat