Transliteration: (Yaa ayyuhal lazeena aamanoo la tuqaddimoo baina yada yil laahi wa Rasoolihee wattaqul laah; innal laaha samee'un 'Aleem)
"ऐ ईमान वालो! अल्लाह और उसके रसूल से आगे न बढ़ो [1], और अल्लाह से डरो [2]। बेशक अल्लाह सब कुछ सुनने वाला, ख़ूब जानने वाला है!"
इस आयत में ईमान वालों को हुज़ूर अकरम ﷺ की बारगाह-ए-अक़दस का सबसे बुनियादी और नाज़ुक अदब सिखाया गया है। 'अल्लाह और उसके रसूल से आगे न बढ़ो' के कई गहरे मफ़हूम हैं:
हज़रत मुफ़्ती अहमद यार ख़ान नईमी रहमतुल्लाह अलैह फ़रमाते हैं कि यह आयत साबित करती है कि हुज़ूर ﷺ का अदब व ताज़ीम शरीअत के तमाम अहकाम की जान और रूह है।
अल्लाह से डरो कि कहीं नबी-ए-करीम ﷺ की शान में कोई अदना सी बेअदबी या बेध्यानी न हो जाए, क्योंकि अल्लाह तुम्हारी हर बात सुनता है और दिलों की नीयतों को ख़ूब जानता है।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat