Transliteration: (Tanzeelul Kitaabi minal laahil 'Azeezil Hakeem)
"इस किताब का नाज़िल होना अल्लाह की तरफ़ से है, जो इज़्ज़त वाला, हिकमत वाला [2] है।"
अल्लाह तआला का ‘इज़्ज़त वाला’ (अज़ीज़) होना यह साबित करता है कि उसका कोई शरीक नहीं और उसकी ज़ात व क़ुदरत मुतलक़ और ग़ालिब है। उसका ‘हिकमत वाला’ (हकीम) होना यह ज़ाहिर करता है कि उसका कोई भी काम हिकमत से ख़ाली नहीं होता।
चूँकि यह मुक़द्दस किताब उस ज़ात-ए-अक़दस की तरफ़ से नाज़िल हुई है, इसलिए इसके अहकाम, पैग़ाम और हिदायात भी हिकमत और सच्चाई से भरपूर हैं।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat