Transliteration: (Fadkhulooo abwaaba jahannama khaalideena feeha falabi'sa maswal mutakab bireen)
"अब जहन्नम के दरवाज़ों में दाख़िल हो जाओ हमेशा उसमें रहने के लिए [59]। तो क्या ही बुरा ठिकाना है मुतकब्बिरों का [60]!"
जहन्नम में हमेशा रहना सिर्फ़ काफ़िरों और मुशरिकों के लिए है। गुनहगार मोमिन चाहे कितना ही बड़ा गुनहगार हो, सज़ा भुगतने के बाद अल्लाह की रहमत और रसूलुल्लाह ﷺ की शफ़ाअत से निकाल कर जन्नत में दाख़िल किया जाएगा।
तकब्बुर हलाकत का सबसे बड़ा ज़रिया है। अल्लाह के रसूल और उसके अहकाम के मुक़ाबले में अपनी बड़ाई जताना ही इन्सान को जहन्नम के सबसे निचले तबक़े में ढकेलता है।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat