Transliteration: (Wa laa takoonoo kallatee naqadat ghazlahaa mim ba'di quwwatin ankaasaa; tattakhizoona aimaanakum dakhalam bainakum an takoona ummatun hiya arbaa min ummah; innnamaa yablookumul laahu bih; wa la yubaiyinanna lakum yawmal Qiyaamati maa kuntum feehi takhtalifoon)
"और उस औरत की तरह न हो जाओ जिसने अपना सूत मज़बूत कातने के बाद टुकड़े-टुकड़े करके तोड़ डाला [206]... [207]... [208]... [209]... [210]।"
मक्का मुअज़्ज़मा में 'रैता बिन्ते साअद' नाम की एक बे-वक़ूफ़ औरत थी जो दोपहर तक मेहनत से सूत कातती और फिर वहम व पागलपन में उसे टुकड़े-टुकड़े करके फाड़ डालती। अल्लाह ने मुआहिदा तोड़ने वालों को इस औरत जैसा बे-वक़ूफ़ क़रार दिया।
अरब के लोगों का दस्तूर था कि कमज़ोर क़बीले से मुआहिदा करते, मगर जब कोई ज़्यादा ताक़तवर और मालदार क़बीला मिलता तो पहले का मुआहिदा तोड़कर दूसरे से मिल जाते। जैसे आज के सियासी लोग इलेक्शन में जनता से झूठे वादे करते हैं।
अल्लाह तआला तुम्हारे सामने ज़्यादा मालदार क़ौम लाकर आज़माता है कि तुम अपने वादे पर क़ायम रहते हो या लालच में फिसल जाते हो।
क़यामत के दिन काफ़िरों के गुनाह ज़ाहिर किए जाएँगे, जबकि मोमिनों की नेकियाँ दिखाई जाएँगी और उनके गुनाहों की पर्देपोशी फ़रमाई जाएगी।
क़यामत के दिन अमली और हतमी फ़ैसला होगा; ज़बानी फ़ैसला तो दुनिया में क़ुरआन के ज़रिए कर दिया गया है।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat