Transliteration: (Qaaloo maaa akhlafnaa maw'idaka bimalkinna wa laakinna hummilnaaa awzaaram min zeenatil qawmi faqazafnaahaa fakazaalika alqas Saamiriyy)
"वे बोले, 'हमने अपनी ख़ुशी से आपके वादे के ख़िलाफ़ नहीं किया [120], बल्कि हमसे उस क़ौम के ज़ेवरात के बोझ उठवा लिए गए थे [121]; तो हमने उन्हें फेंक दिया [122], फिर इसी तरह सामरी ने भी डाला [123] ।' "
क़ौम ने अर्ज़ किया कि सामरी ने ऐसी चाल चली कि हमारी अक़्लें मारी गईं और हम बहक गए।
यह वे सोने के ज़ेवरात थे जो बनी इस्राईल ने मिस्र से निकलते वक़्त क़िब्तियों से मांगे थे, जो उनके लिए रूहानी व अख़लाक़ी बोझ बन गए।
फ़िरऔन के डूबने के बाद यह सोना उनका हो चुका था, मगर तौरात के हुक्म के तहत उन्होंने उसे पिघलाने के लिए आग में फेंक दिया। ज़ालिमों का माल फ़ित्ने का सबब बना।
सामरी सुनार था और क़ौम का बा-असर शख़्स था, उसने लोगों के सोने से बछड़ा ढालकर बड़ा फ़ित्ना खड़ा कर दिया।
For a faster and smoother experience,
install our mobile app now.
संबंधित आयात (विषय) / Related Ayat